Updates
  1. सीएम मैडम का कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार, कहा कि मोदी की गारंटी और साय सरकार की उपलब्धियां दिलाएंगी भाजपा को प्रचंड जीत, कौशल्या साय के दौरे से महिलाओं में खासा उत्साह...*
  2. *सीएम मैडम का कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार, कहा कि मोदी की गारंटी और साय सरकार की उपलब्धियां दिलाएंगी भाजपा को प्रचंड जीत, कौशल्या साय के दौरे से महिलाओं में खासा उत्साह...*
  3. कांग्रेसी नेता ने की महिला से मारपीट एफआईआर दर्ज..
  4. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने राधिका खेड़ा मामले में कांग्रेस को घेरते हुवे कहा,अपनी ही पार्टी के भीतर हो रहे महिलाओं उत्पीड़न पर प्रियंका का व्यवहार न्यायोचित नहीं,महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है प्रियंका
  5. भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना : जुदेव ने कहा राहुल गाँधी ने भारत के राजाओं महाराजाओं को किया अपमानित
slider
slider

रायगढ़ लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया 22 अप्रैल को जशपुर विधानसभा के दौरे पर,जिला संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने जारी किया दौरा कार्यक्रम,कहा मोदी की गारंटी पर जनता से मांगा जाएगा वोट

news-details

जशपुर : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया 22 अप्रैल दिन सोमवार को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे,उक्ताशय की जानकारी देते हुवे ओम प्रकाश सिंहा जिला संयोजक विधानसभा जशपुर ने बताया कि लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया दिनांक 22 अप्रैल 2024 (दिन सोमवार) को सुबह 11.30 से 2.00 बजे दोपहर तक जशपुर ग्रामीण मंडल में विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

यहां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा के नेतृत्व में सुबह 11.30 बजे लोदाम,दोपहर 12.30 बजे लोखण्डी और दोपहर 01.30 बजे आरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो जनता से रूबरू होंगे।

इसी प्रकार जशपुर शहर मण्डल में मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में भागलपुर में दोपहर 03.30 बजे,डीपा टोली में शाम 04.30 बजे, कदमटोली में शाम 05.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार पुनः जशपुर ग्रामीण मंडल के नीमगांव में शाम 06.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्यासी शिरकत करेंगे।

उक्त कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम प्रभारी भी नियुक्त किया गया है,जिसमें लोदाम हेतु संजय गुप्ता,लोखंडी हेतु महेश पांडे,आरा हेतु मंगलनाथ सिंह,भागलपुर हेतु श्रीमती रजनी प्रधान, डीपाटोली हेतु नितिन राय,कदमटोली हेतु अनुज भगत और निमगांव हेतु श्रीमती शारदा प्रधान को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।जिला संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि मोदी की गारंटी को जन जन तक पहुंचा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अपील कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा,मोदी की गारंटी मतलब संकल्प पत्र आम जनता तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाया जायेगा और भाजपा के लोकसभा चुनाव हेतु जारी घोषणा पत्र से भी अवगत कराया जायेगा।

whatsapp group
Related news