Updates
  1. चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान,महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है: प्रिया सिंह जूदेव
  2. जशपुर डीएफओ का बड़ा खुलासा : सोशल मीडिया में डाला गया वीडियो पोस्ट भ्रामक और तथ्यहीन,वर्तमान गृह ग्राम बसलगना में हाथी द्वारा किसी भी प्रकार से घर को नहीं पहुंचाया गया क्षति,बुजुर्ग को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने समाज कल्याण विभाग को किया गया निर्देशित
  3. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज पंडरापाठ पहुंचेंगे विष्णुदेव साय,चुनावी सभा को करेंगे संबोधित,भाजपा ने किया सभी व्यापक तैयारी पूर्ण
  4. केरे किनकेल और बघिमा में आयोजित महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुई जशपुर विधायक,भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार महिलाओं का रख रही पूरा ख्याल
  5. पत्थलगांव शहर मंडल में विधायक गोमती साय का सघन चुनावी जनसंपर्क।व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुई शामिल।
slider
slider

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत, कलेक्टर डा रवि मित्तल ने आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

news-details

रायपुर, 23 दिसंबर, 2023। रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था।  मृतक का शव बरामद होने के बाद उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में मृतक के परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर मृतक का शव गुरुवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात उनकी बड़ी समस्या हल हो गई।

whatsapp group
Related news