Updates
  1. चिरमिरी के गोदरीपारा में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कथा सुनने दूर दूर से पहुंचेंभक्त -
  2. कलेक्टर के निर्देश पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,जागरूकता अभियान में दिखा अनोखा पहल,दर्जन भर ट्रैक्टर में सवार हो ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  3. जोगी कांग्रेस के स्‍व‍कथित नेता हैप्‍पी भाटिया के खिलाफ महिला उत्‍पीड्न का मामला, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस सख्‍त, अपराध दर्ज , जांच में जुटी
  4. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  5. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
slider
slider

झारखंड के बरवाडीह से आ रहा 44 बोरी धान पकड़ाया,,,,,, जिले में अब तक 66 हजार 671 क्विंटल धान की खरीदी

news-details

जशपुर / नारायणपुर :- समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार जांच पड़ताल का अभियान जारी है। आज झारखंड राज्य के बरवाडीह से अवैध रूप से टेªक्टर में 44 बोरी धान को डड़गांव में जब्त किया गया। एसडीएम जशपुर तथा मण्डी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज डंडगांव में टेªक्टर क्रमांक सीजी 14 एमसी 8344 में झारखंड से लाए जा रहे धान की जब्ती की कार्रवाई  की। यह धान जिले के घाघरा मनोरा लाया जा रहा था। जिले में धान की अन्य राज्यों से अवैध आवक की रोकथाम के लिए 12 चेकपोस्ट सीमावर्ती इलाकों में बनाए गए है। इन चेकपोस्टों से गुजरने वाले मालवाहकों पर निरंतर चैकसी रखी जा रही है। सभी चेकपोस्टों पर पुलिस राजस्व एवं फाॅरेस्ट विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

डीएमओ सीपी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 66 हजार 671 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। जिले के 25 धान उपार्जन केन्द्रों में से अब तक सर्वाधिक 10 हजार 518 क्विंटल धान की खरीदी पत्थलगांव में की गई है। इसी तरह किलकिला केन्द्र में अब तक 8643 क्विंटल, कोतबा में 6269, बगीचा में 5573, कांसाबेल में 5306 क्विंटल, कोनपारा में 2689, लुड़ेग 2274, मनोरा में 930, सोनक्यारी में 270, सन्ना में 471, बागबहार में 923, पंडरापाठ में 306, कुनकुरी में 1786, नाराणपुर में 1372, कुर्रोग में 2326, साहीडांड में 1861, चोंगरीबहार में 1391, शब्दमुड़ा में 304 गम्हरिया  में 724, घरजियाबथान में 3185, तपकरा में 710, भगोरा में 1039, केसकछार में 2751, तमता में 2997, दुलदुला में 1030 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। 
जिले में बारिश की आशंका को देखते हुए खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए सभी केंद्रो में स्टेकिंग कर कैप कवर की व्यवस्था की गई है, ताकि  धान को भिगने से बचाया जा सके। उपार्जित धान के कस्टम मीलिंग के लिए अब तक 31 हजार क्विंटल का डीईओ जारी कर दिया गया है। मिलर्स सीधे समितियों से धान उठाएगें। 

whatsapp group
Related news