नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के जीत पर बोली विधायक रायमुनी भगत,जताया जनता का आभार,कही ट्रिपल इंजन की सरकार के होगा विकास कार्यों में तेजी,युवा नेतृत्व को जशपुर में मौका मिलने पर दी बधाई
जशपुर : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास कार्यों में तेजी आयेगी।वहीं जशपुर नगरपालिका में युवा नेतृत्व को मौका देने पर जनता का हृदय से अभिवादन किया है और जनादेश का सम्मान करते हुवे जीत का श्रेय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दिया है।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जनता ने जिस प्रकार जनादेश भाजपा प्रत्याशियों को देकर अध्यक्ष सहित पार्षद पद के चुनाव में दिया है उससे प्रमाणित होता है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है,अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से बगीचा नगरपंचायत और जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आयेगी।राज्य और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर मुहर लगाते हुवे जनादेश भाजपा के पक्ष में एकतरफा दिखाई दिया है,जशपुर में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित 20 में से 18 वार्डों में शानदार जीत दर्ज किया है और पूर्ण बहुमत की नगर सरकार भी बनाने में सफल भाजपा रही है,यहां भाजपा ने युवा चेहरा के रूप में अरविंद भगत को मौका दिया था जो 3100 से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर चुके है।वहीं नगरपंचायत बगीचा में 15 वार्डों में 8 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी सहित अध्यक्ष उम्मीदवार को जनता का आशीर्वाद जीत के रूप में मिला है और यहां भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।यहां पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम के पक्ष में जनादेश देकर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। दोनो जगह जनता का आभार व्यक्त करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि चुनाव पूर्व जनता से किए सभी वायदे ट्रिपल इंजन की सरकार में पूरे होंगे,भाजपा ने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की है सभी को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा।
prashantsahay713@gmail.com 












