भीषण ठंड में एक माह से भी ज्यादा समय से अपने खर्चे से भाजपा नेता व समाजसेवी प्रदीप सलूजा बेजुबान जानवरों के लिए रोज बड़ा बाजार में जला रहे है अलाव,

भीषण ठंड में एक माह से भी ज्यादा समय से अपने खर्चे से भाजपा नेता व समाजसेवी प्रदीप सलूजा बेजुबान जानवरों के लिए रोज बड़ा बाजार में जला रहे है अलाव,

चिरमिरी:चिरमिरी शहर पिछले डेढ़ माह से भीषण ठंड व शीतलहर की चपेट में है । इस भीषण ठंड में आम जनमानस को अपनी दिनचर्या में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । 

         ठंड के इस कहर में सड़कों में आवारा घूमने वाले बेजुबान जानवरों के दर्द को समझते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व समाजसेवी प्रदीप सलूजा ने 33 दिन पूर्व बड़ा बाजार में स्वयं के खर्चे से अलाव जलाया । जिसके इर्द गिर्द बड़ी संख्या में सड़कों पर आवारा घूमने वाले मूक जानवर इकठ्ठे हो गए । मूक जानवरों को इस अलाव से मिली राहत को देखकर समाजसेवी प्रदीप सलूजा को दिली राहत मिली । जिसके बाद हर दिन प्रदीप सलूजा अपने स्वयं के खर्चे से हर दिन बेजुबान जानवरों के लिए अलाव जला रहे है ।

       इस संदर्भ में जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रदीप सलूजा से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इंसान तो ठंड से बचने के लिए कंबल, रजाई, आग आदि का सहारा लेकर और घरों में आग या हीटर का उपयोग कर अपना बचाव कर लेता है । लेकिन ये बेजुबान पशु बेचारे अपना दर्द किससे कहे । इनके इस दर्द को समझते हुए उन्होंने अलाव जलाना शुरू किया जो पूरे ठंड तक जारी रहेगा ।

       श्री सलूजा ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि पहले उन्होंने इसके लिए निगम प्रशासन से आग्रह किया था । जिस पर उनके द्वारा मात्र एक दिन बड़ा बाजार के दुर्गा पंडाल में लकड़ी गिराया गया था । उसके बाद दुबारा निगम ने लकड़ी नहीं गिराई । जिसके बाद उन्होंने खुद के खर्चे से अलाव जलाने का निश्चय किया, जो आज तक जारी है । श्री सा ने यह भी बताया कि वे पिछले एक साल से हर दिन इन बेजुबान जानवरों को दो पैकेट ब्रेड रोज शाम को खिलाते है ।