चिरमिरी पुलिस ने दो ओवरलोड हाइवा पर 28 हजार रुपए का किया चालान, यातायात रथ के माध्यम से चिरमिरी पुलिस लोगो को दे रही है यातायात नियमों की जानकारी,,,
चिरमिरी। चिरमिरी पुलिस ने दो ओवरलोड हाइवा पर 28 हजार रुपए का चालान किया है । वहीं यातायात रथ के माध्यम से चिरमिरी पुलिस लोगो को यातायात नियमों की जानकारी भी दे रही है ।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को चिरमिरी पुलिस को सुचना मिली कि बरतूंगा से छोटीबाजार के रास्ते में ओवरलोड ट्रक का सचांलन किया जा रहा है जिस पर तत्काल टीम रवाना कर चेक किया गया । मौके पर ट्रक क्रमांक हाइवा सीजी 10 ए एक्स 1417 में 4 टन ओवर लोड तथा सीजी 16 बीएल 1268 में 9 टन ज्यादा माल लोड होना पाया गया । जिस पर क्रमशः 18000 एवं 28000 कुल 46000 हजार रुपये का एम व्ही एक्ट का चालान कर सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
चिरमिरी पुलिस यातायात जागरुकता के तहत आम नागरिको को यातायात रथ चलवाकर चिरमिरी के 40 वार्डो में घूम घुम कर यातायात नियमो के बारे में जानकरी भी दे रही है ।













