सरकार के सारे दावे खोखले, अब तक 35% भी नहीं हुई धान की खरीदी- अशोक श्रीवास्तव,
खड़गवा । शनिवार को कांग्रेस के एमसीबी जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने खड़गवां विकासखंड के धान खरीदी केंद्र बरदर, कटकोना एवं कोड़ा का दौरा किया और वहां किसानों से मिलकर धान बिक्री में आ रही समस्याओं कि जानकारी ली।
इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार के सारे दावे खोखले हैं । अभी तक 35% भी धान खरीदी नहीं हो पाई हैं। वही सरकार रोज रोज नए नियम बना रही है, जिसके कारण किसान काफी परेशान है ।
Aaj ka din 












