पल्सर मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर हाईवे के पास स्टंट करता हुआ पकड़ा गया एक बाइक सवार, 9 हजार का कटा चालान,,,

पल्सर मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर हाईवे के पास स्टंट करता हुआ पकड़ा गया एक बाइक सवार, 9 हजार का कटा चालान,,,

बैकुंठपुर । पल्सर मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर हाईवे के पास स्टंट करते एक बाइक सवार को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया ।

      मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को अतीत खाखा उम्र 19 वर्ष निवासी फूलपुर चर्चा के अपने पल्सर मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन को काफी तेजी पूर्वक चलाकर स्टंट कर रहा था । वाहन का आवाज काफी तेज था ।    

      मौके पर कोरिया यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए ₹9000 का समझौता शुल्क के रूप में चालान किया गया है । पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने स्पष्ट कहा है कि स्टंट करने वालों या मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।                  

    छत्तीसगढ़ शासन के आदेश अनुसार दिनांक 1 जनवरी 26 से 31 जनवरी 26 तक यातायात सप्ताह कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे द्वारा कल 1 जनवरी को शाम 4:00 बजे रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में किया जाएगा।                     

   इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जैसे हेलमेट रैली पंपलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार स्कूल कॉलेज में निबंध एवं रंगोली ,वाद विवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।