पन्ना में दूषित पानी पीने से फैला डायरिया:देवरीपुरवा गांव में दो दिन में दो महिलाओं की मौत; 4 लोगों का इलाज जारी

पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत केवटपुर के मजरा देवरीपुरवा गांव में दो दिनों में उल्टी-दस्त से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं चार लोग अभी भी बीमार हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज अजयगढ़ अस्पताल में किया जा रहा है। गांव के लोगों ने हैंडपंप का पानी पीने के बाद सभी के बीमार पड़ने की बात कही है। दो दिन में दो महिलाओं की मौत जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के देवरीपुरवा गांव निवासी सपना केवट पति संतोष केवट (30) को बुधवार अचानक उल्टी दस्त होने लगे। परिजन उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे।हालत गंभीर हो जाने से गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में एक के बाद एक केवट परिवार के 5 लोग बीमार हो गए। इसकी जानकारी बीएमओ डॉ सुनील अहिरवार को दी गई। इसके बाद शुक्रवार को बीएमओ और सीएमएचओ डॉ. एसके त्रिपाठी टीम के साथ गांव पहुंचे और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अस्पताल में इलाज कराने की समझाइश दी। सीएमएचओ ने मैदानी अमले को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस दौरान शुक्रवार को ही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कस्सी बाई पति जमुना केवट की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। गांव के अन्य चार अन्य लोग अभी भी उल्टी-दस्त से पीड़ित है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दूषित पानी पीने से बीमार होने की आशंका बीएमओ डॉ. सुनील अहिरवार ने बताया कि दो महिलाओं की मौत के बाद गांव में टीम तैनात की गई है। गांव के लोग हैंडपंप का पानी पी रहे हैं। हैंडपंप के पास तलैया हैं, जहां गंदगी फैली हुई है। यही पानी हैंडपंप तक पहुंच रहा है।आशंका हैं कि हैंडपंप का दूषित पानी पीकर ही केवट परिवार के लोग बीमार हुए हैं। पीएचई विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। वहीं सीएमएचओ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि देवरीपुरा गांव में उल्टी दस्त की वजह से केवट परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए थे। जिसमें से दो महिलाओं की मौत हो गई है। बाकी लोगों का इलाज किया जा रहा है।