स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में क्लब पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न,

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में क्लब पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न,

चिरमिरी । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में संचालित अंग्रेजी क्लब, गणित क्लब, विज्ञान क्लब एवं इको क्लब के छात्र छात्रों द्वारा विषय आधारित आकर्षक पोस्टर का निर्माण किया गया, जिसकी प्रतियोगिता विद्यालय में संपन्न की गई । 

      इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संतोष सिंह सभापति नगर पालिक निगम चिरमिरी के कर कमलो द्वारा फीता काट कर किया गया । इस अवसर पर संध्या सोनवानी एम.आई.सी. सदस्य नगर पालिक निगम चिरमिरी, एस. के. सिंह प्राचार्य, श्रीमती रजनी सालोमन प्राचार्य जगदीश सिंह प्राचार्य, बलबिंदर सिंह प्राचार्य, अरुण पात्रा प्राचार्य तथा आर. के. सूर्या व्याख्याता उपस्थित रहे। 

     प्रतियोगिता मे आमंत्रित निर्णायकों ने सभी पोस्टरों का मूल्यांकन किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. के. उपाध्याय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

     कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, सभी क्लब के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के अभिभावकगण प्रतियोगिता देखने के लिए शामिल हुए ।