के. बी. पटेल कॉलेज का 15 वां वार्षिकोत्सव मालवीय नगर के तानसेन भवन में धूमधाम से हुआ संपन्न, 

के. बी. पटेल कॉलेज का 15 वां वार्षिकोत्सव मालवीय नगर के तानसेन भवन में धूमधाम से हुआ संपन्न, 

कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी आकर्षक प्रस्तुति, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

चिरमिरी । के.बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा चिरमिरी के मालवीय नगर स्थित तानसेन भवन में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार के द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

     एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित इस वार्षिक उत्सव में के.बी. पटेल नर्सिंग कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं।

    कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष एवं एनआरआई चंद्रकांत पटेल, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

     कालेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल ने कहा कि यह कालेज का 15 वां वार्षिक उत्सव है और यह मेरे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरी माता जी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम मेरे लिए भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। हालांकि मेरी माता जी अधिक शिक्षित नहीं थीं, लेकिन उन्हें शिक्षा के प्रति गहरा लगाव था। उन्होंने हमें लालटेन की रोशनी में पढ़ाया। आज जो भी सेवा कार्य मैं कर रहा हूं, वह उन्हीं के संस्कारों और प्रेरणा का परिणाम है।

       उन्होंने आगे कहा कि यह कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं बल्कि सेवा का केंद्र है। चिरमिरी मेरी जन्मभूमि है और यहीं से समाज सेवा करने की इच्छा थी। कॉलेज के डायरेक्टर विश्वजीत बारिक का मुझे निरंतर सहयोग मिलता रहा है।

     वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि

आज क्षेत्र के पहले नर्सिंग और बी.एड. कॉलेज समूह द्वारा इस भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने हमारी संस्कृति और मूल्यों को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है। कॉलेज के संस्थापक व अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल को हम हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, जिन्होंने दो दशक पहले इस संस्था की नींव रखी। आने वाले समय में यहां एएनएन कोर्स (20 सीट) प्रारंभ किया जाएगा, जिसे पेन आईआईटी द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके तहत 120 छात्रों को देश-विदेश में प्लेसमेंट मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई के लिए अपनी जेब से पैसा नहीं देना होगा, बल्कि उन्हें स्टाइपेंड मिलेगा और शेष खर्च पेन आईआईटी द्वारा वहन किया जाएगा। यह चिरमिरी क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।

     के.बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज का यह वार्षिक उत्सव शिक्षा, संस्कृति और सेवा के संदेश के साथ एक प्रेरणादायक आयोजन बनकर सामने आया।