सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़, विकसित भारत का बन रहा नया रोल मॉडल,

सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़, विकसित भारत का बन रहा नया रोल मॉडल,

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास और सुशासन की नई पहचान बना रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार के तहत गरीब कल्याण, सड़क, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिल रहा है। हाल ही में 3 लाख हितग्राहियों के खातों में 1200 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी PMAY-U 2.0 के जरिए लोगों को राहत दी जा रही है।

राज्य को केंद्र सरकार से 4400 करोड़ रुपये की विशेष सहायता और केंद्रीय बजट 2026-27 में लगभग 52 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान मिला है। इससे सड़क, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ी गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में 3153 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण जारी है। रायपुर-विशाखापत्तनम और रायपुर-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा और BSNL नेटवर्क विस्तार से गांवों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंच रही हैं।

राज्य को पंचायत, मनरेगा, स्वास्थ्य और लघु वनोपज जैसे क्षेत्रों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। साथ ही नए मेडिकल कॉलेजों और आयुष्मान भारत योजना के विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। खाद्य प्रसंस्करण और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।