हिट एंड रन केस मामले में घायलों के बेहतर उपचार के लिए रात भर डटी रही जशपुर विधायक,बगीचा से लेकर अंबिकापुर के अस्पताल पहुंच लिया स्वास्थ का जानकारी,दिया समुचित उपचार का निर्देश

हिट एंड रन केस मामले में घायलों के बेहतर उपचार के लिए रात भर डटी रही जशपुर विधायक,बगीचा से लेकर अंबिकापुर के अस्पताल पहुंच लिया स्वास्थ का जानकारी,दिया समुचित उपचार का निर्देश

जशपुर : हिट एंड रन केस में सभी घायलों की मदद की विधायक को लेकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत पूरी रात पसीना बहाते नजर आई।घटना की जानकारी पाकर बगीचा अस्पताल पहुंच न सिर्फ मरीजों का हाल जानी बल्कि उनके बेहतर इलाज के लिए खुद अंबिकापुर जाकर उनको अस्पताल में भर्ती भी कराई है।
ज्ञात हो कि मानवसेवा और जनसेवा के लिये अपनी विशेष पहचान बना चुकी जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत को जैसे ही पता चला कि ग्राम जूरूडांड में हिट एंड रन दुर्घटना घटित हुआ है और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए है तत्काल सभी घायलों की मदद करने खुद विधायक देर रात बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंची यहां लगभग 25 घायल अस्पताल पहुंचे,जिसके उचित उपचार के लिए विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया। यहां सभी घायलों का प्रारंभिक उपचार किया गया,जिसके बाद गंभीर रूप से लगभग 17 घायलों को अंबिकापुर रिफर किया गया।जिसको खुद अस्पताल में भर्ती करा और समुचित स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने खुद विधायक घायलों के साथ जिला अस्पताल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज गई। यहां सभी 17 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने खुद सुबह 4.30 बजे तक डटी रही।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बताया कि सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए विष्णु सरकार सदैव तत्पर है। हिट एंड रन केस का दुर्घटना अत्यंत ही दुखदायी घटना है।मृतकों के परिवार को शासन से मिलने वाले आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद किया जाएगा।घटना में तीनों मृतकों को विधायक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति का कामना किया है।वहीं दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुख सहने की हिम्मत ईश्वर से देने कामना किया भी किया।
घटना में घायल सभी 17 लोगों का अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।जहां बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ घायलों की स्थिति पर सतत नजर बनाए हुए हैं।