लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्ग, युवा, महिला पुरुष सभी कर रहे मतदान : मतदान केंद्र में व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध,मतदान केंद्र में प्रशासन ने सुरक्षा के किए हैं पुख्ता इंतजाम 

लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्ग, युवा, महिला पुरुष सभी कर रहे मतदान : मतदान केंद्र में व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध,मतदान केंद्र में प्रशासन ने सुरक्षा के किए हैं पुख्ता इंतजाम 

जशपुर । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में बुजुर्ग, युवा, महिला पुरुष , दिव्यांग मतदाता उत्साह से मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत केसरा में श्री रोशन भगत और 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्यारी बाई ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग किया।

केन्द्र में दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई। ताकि उन्हें मतदान देने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए । प्रशासन ने मतदान केन्द्र में सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।