पतराटोली में किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ,निकाली गई प्रभात फेरी और साइकिल रैली : बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मनाया जा रहा ‘पोषण पखवाड़ा‘

पतराटोली में किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ,निकाली गई प्रभात फेरी और साइकिल रैली : बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मनाया जा रहा ‘पोषण पखवाड़ा‘

जशपुर : राज्य में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 8 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में जशपुर जिला के लोदाम परियोजना अंतर्गत सेक्टर पतराटोली में पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया,इस दौरान प्रभात फेरी और साइकिल रैली भी निकाली गई।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में सभी विभाग प्रमुखों को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।लोदाम परियोजना अंतर्गत सेक्टर पतराटोली में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत 8 अप्रैल को साइकिल और बाइक रैली तथा पोषण रथ के माध्यम से की गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कुपोषण से मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनसमुदाय की भागीदारी से खास गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस दौरान जिसमें गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण, स्तनपान और पूरक आहार की जानकारी दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माताओं की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई।

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों में कुपोषण प्रबंधन, मोटापे की रोकथाम, संतुलित आहार की महत्ता, जंक फूड के दुष्प्रभाव और स्वच्छता के महत्व पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। ‘हमर स्वस्थ लईका‘ अभियान के तहत आंगनबाड़ी के बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

इस अवसर पर सरपंच अर्चना तिर्की वार्ड पंच विशेश्वर भगत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण केरकेट्टा अगुसटिना रजिता रेखा सिंह असरिता खेस जयंती यादव बासपती सेवंती तिग्गा संनजुनिता खेस महिमा देवमत रेशमा सेक्टर सुपरवाइजर अनिता भगत सुब्रिया करेकेटा, स्वास्थ्य विभाग से सोनु ठाकुर,लोदाम सेक्टर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रफुल्ला भगत,शांती भगत निशा सिंह कृपा सिंह अंजना मिंज सत्यम सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।