महावीर दिगम्बर जैन मंदिर हल्दीबाड़ी में उत्साह से मनाई गई महावीर जयंती

महावीर दिगम्बर जैन मंदिर हल्दीबाड़ी में उत्साह से मनाई गई महावीर जयंती

चिरमिरी । महावीर दिगंबर जैन मंदिर हल्दी बाड़ी में बड़े ही उत्साह के साथ महावीर जयंती मनाई गई, जिसमें समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर समाज ने लोगो के बीच प्रसाद का भी वितरण किया ।

       इसके साथ ही श्री 1008 श्री शांति नाथ भगवान जी की शोभा यात्रा भी निकाली गई, जो पूरे हल्दीबाड़ी का भ्रमण करने के बाद वापस दिगम्बर जैन मंदिर हल्दीबाड़ी में आकर समाप्त हुई ।