Updates
  1. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  2. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  3. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
  4. सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, कहा असफल छात्र न हों निराश,सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ
  5. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता सहित निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया आभार व्यक्त,धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुवे किया है भारी मतदान
slider
slider

अखिल भारतीय फिट इंडिया के अन्तर्गत 18 जनवरी 2020 को प्रदेश में साइकल दिवस का आयोजन किया जाएगा

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम: अखिल भारतीय फिट इंडिया के अन्तर्गत 18 जनवरी 2020 को प्रदेश में साइकल दिवस का आयोजन किया जाएगा।

फिट इंडिया साइकल रैली 18 जनवरी को प्रातः 8.00 बजे जिला पंचायत प्रांगण रतलाम से आरम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। रैली का समापन काला घोडा चौपाटी पर होगा। रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नेहरु युवा केंद्र, जिला खेल युवक कल्याण विभाग, एनएसन, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, जिला खेल संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं प्रतिभागिता करेंगी।

सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा ने बताया कि फिट इंडिया साइकल रैली का आयोजन जिले में जनपद तथा ग्राम स्तर पर भी होगा जिसमें रैली के रुप में सामूहिक रुप से न्यूनतम चार-पांच किलोमीटर साइकल चलाई जाएगी। आयोजन में राज्य आजीविका मिशन के महिला समूह सदस्य व सखियां, पंचायत पदाधिकारी, युवा ग्राम शक्ति के सदस्य, विद्यार्थी तथा ग्रामवासियों की भागीदारी रहेगी।

whatsapp group
Related news