Updates
  1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विधालय चिरमिरी में समर कैंप का हो रहा है आयोजन
  2. एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न,परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
  3. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  4. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
  5. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव एवं नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से किया गया कार्यवाही किया गया : नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर गुमाश्ता एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
slider
slider

राजा रणविजय सिंह जुदेव लोकसभा समन्वयक रायगढ़ ने ऐतिहासिक मतदान के लिए मतदाताओं सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार,कहा केंद्र में पुनः बन रही मोदी की सरकार

news-details

जशपुर : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा समन्वयक राजा रणविजय सिंह जुदेव ने मतदान उपरांत सभी मतदाताओं और भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भारी संख्या में हुवे मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

ज्ञात हो कि भाजपा के रायगढ़ लोकसभा समन्वयक राजा रणविजय सिंह जुदेव ने आज का दिन न्यूज डॉट कॉम से चर्चा करते हुवे बताया कि जनता का मूड फिर से मोदी सरकार बनाने दिख रहा था,इस क्रम में जनता ने खुल कर अपने अधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के महापर्व को अत्यंत ही धूमधाम से मनाया जिसका परिणाम है कि भारी संख्या में मतदान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हुआ है।इसके लिए वह सभी मतदाताओं सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

श्री जुदेव ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है जब जब चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ा है फायदा भाजपा को हुआ है,इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही होता प्रतीत हो रहा है,चुनाव में ऐतिहासिक मतदान होने से वोट प्रतिशत भी काफी ज्यादा रहा है।चुनाव के दौरान शाम को बारिश ने थोड़ा खलल डाला लेकिन बावजूद 78.43 प्रतिशत मतदान यहां हुआ है।श्री जुदेव ने आगे कहा कि कहावत है बारिश के बाद कीचड़ होता है और उसी कीचड़ में कमल खिलता है,केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बने इस कारण प्रकृति ने भी बारिश किया और अब बारिश के बाद 4 जून को कमल फिर से देश में खिलेगा।

विदित हो कि लोकसभा समन्वयक राजा रणविजय सिंह जुदेव चुनाव के दौरान रायगढ़,सारंगढ़ और जशपुर तीनों जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ लगातार जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने अपना शत प्रतिशत योगदान दिए हैं।श्री जुदेव के अथक प्रयास और मेहनत भी रंग लाती हुई नजर आई जब मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया और पिछले बार की तुलना में इस बार वोट प्रतिशत में और ज्यादा इजाफा हुआ।

whatsapp group
Related news