Updates
  1. बागबहार भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुई विधायक गोमती साय : विधायक ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी
  2. मनोरा और सोनक्यारी मे महतारी वंदन हितग्राही अभिन्दन समारोह सम्पन्न : महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता
  3. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पेट की गंभीर बिमारी से जूझ रहे ग्रामीण को मिला नया जीवन,एमएमआई रायपुर मे हुआ सफल आपरेशन : ग्रामीण युवक की जान बचाने के लिए बंजारा समाज ने जताया सीएम का आभार
  4. चिरमिरी के गोदरीपारा में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कथा सुनने दूर दूर से पहुंचेंभक्त -
  5. कलेक्टर के निर्देश पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,जागरूकता अभियान में दिखा अनोखा पहल,दर्जन भर ट्रैक्टर में सवार हो ग्रामीणों को किया गया जागरूक
slider
slider

स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व

news-details

*स्वसहायता समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को बताया मतदान का महत्व, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा हुआ बुलंद* 

निरंजन महंती - नारायणपुर

नारायणपुर :- लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नारायणपुर में सीईओ के के श्रीवास कुनकुरी के मार्ग दर्शन में आज  गुरुवार को विहान समूह के महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने  इस दौरान  बैनर व पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति एक विशाल रैली निकाल कर जागरूक किया।इसके तहत बिहान गठित स्व सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली। साथ ही ग्रामवासियों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरित किया।


 जनपद सीईओ के के  श्रीवास  ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज नारायणपुर में रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। ताकि लोग बढ़ चढ़ कर मतदान करें और मतदान का प्रतिशत बढ़े। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बैनर व पोस्टर स्लोगन में पहले मतदान फिर दूसरा काम, छोड़ो सारा अपना काम चलो करे पहले मतदान जैसे स्लोगन बोलते हुए नारायणपुर के लोगो को जागरूक किया गया। सीईओ कुनकुरी कृष्ण  ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना है। खासकर उन नए मतदाताओं को जो 18 वर्ष की उम्र पार कर मतदाता बने है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है।

        इस मतदाता जागरूकता रैली में  अधिकारी जनपद सीईओ श्रीवास, ग्राम पंचायत रखनु राम भगत, कृष्णा यादव, सुशील तिर्की, स्व सहायता समूह की महिलाएं सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

whatsapp group
Related news