Updates
  1. कामर्स विषय से 12 वीं की कक्षा में आयुषी गुप्ता ने 96.80 प्रतिशत ला राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा आयुषी ने सफलता के पीछे शिक्षकों और परिवारजनों का हाथ
  2. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर कि छात्रा सिमरन सबा ने किया जशपुर जिले का नाम रौशन : 99.5 प्रतिशत ला किया राज्य में प्रथम स्थान हासिल
  3. अजीबो गरीब दुर्घटना यहाँ थोक मे एक साथ बस,ट्रेलर,ट्रक,407 और स्कार्पियो का हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे चालक
  4. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच जारी हुवा एक के बाद एक लगातार दो नियुक्ति आदेश,आईएएस चंदन कुमार को मिला आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार साथ ही अधिष्ठाता डॉ.यू.एस. पैकरा को मिला संचालक,चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
  5. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
slider
slider

सीएम विष्णुदेव साय ने दी मकर संक्रांति,पोंगल और लोहिड़ी पर्व की शुभकामनाएं, कहा लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लाए त्योहार

news-details

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति, पोंगल व लोहिड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

whatsapp group
Related news