Updates
  1. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  2. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  3. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
  4. सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, कहा असफल छात्र न हों निराश,सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ
  5. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता सहित निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया आभार व्यक्त,धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुवे किया है भारी मतदान
slider
slider

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करने सामाजिक कार्यकर्ता एवं निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में दाखिल किया याचिका....

news-details

मननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करवाने आज दायर किया गया रिट याचिका ।

जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस पार्टी व भारतीय जनता पार्टी को आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के मामले में दोषी करार देकर छत्तीसगढ़ राज्य से दोनों ही प्रमुख कांग्रेस व भाजपा की मान्यता को समाप्त करने के साथ ही अपने पद का दुरुपयोग करने वाले भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कांगले को उनके पद से पदच्युत करने तथा दांडिक प्रक्रिया में प्रकरण चलाएं जाने की मांग की गई है।               

उपरोक्त याचिका में ठोस  प्रमाणों को साक्ष्य के रुप में प्रस्तुत कर आदर्श आचार संहिता काल में कांग्रेस पार्टी व भारतीय जनता पार्टा द्वारा घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को रिझाने  आर्थिक लाभ देने जिसमें किसानों की कर्ज माफी, किसानों के उत्पाद की कीमत, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को बारह से हजार से पन्द्रह हजार देने व अन्यान्य प्रकार के प्रलोभन देने की बात दोनों ही दलों द्वारा किया गया है।जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उलंघन है।               

इस आपराधिक कृत्य को देश के दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संरक्षण में किया है।                     

यह याचिका माननीय् उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के माननीय् मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।   

केस फाईलिंग नं.डब्ल्यू पी सी नं.22772/2023    

याचिकाकर्ता                     

राधेश्याम शर्मा                     

निर्दलीय प्रत्याशी रायगढ़ विधानसभा क्रं.16 छत्तीसगढ़         

मो.नं.7869652302

whatsapp group
Related news