Updates
  1. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  2. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  3. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
  4. सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, कहा असफल छात्र न हों निराश,सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ
  5. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता सहित निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया आभार व्यक्त,धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुवे किया है भारी मतदान
slider
slider

केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग भाजपा की फितरत - शैलश

news-details

रायपुर/10 मई 2023। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष को कुचलने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की फितरत है भाजपा की यह अलोकतांत्रिक कार्यवाही स्पष्ट रूप से मोदी सरकार के द्वारा तानाशाही के द्वारा और बढ़ाए जा रहे कदमों का जीता जागता सबूत है छत्तीसगढ़ की जनता किसान समर्थक छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज छत्तीसगढ़ के तिहार संस्कृति छत्तीसगढ़ के खेल छत्तीसगढ़ के वासी को जो मान-सम्मान पहचान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने दिया है उससे अभिभूत है और इसे भाजपा बौखला गई है दरअसल भाजपा की यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा समझ रही है छत्तीसगढ़ के लोग अब उसे वोट देने वाले नहीं है अब इतना ही बचा है कि भाजपा ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पोलिंग बूथ एजेंट के रूप में नियुक्त कर दे।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि ईडी कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग करके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को कमजोर करने और छत्तीसगढ़ की जनता की जन भावनाओं को कुचलने की साजिश है मक की कार्यवाही।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सब बेगुनाह साबित होंगे भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होगा लेकिन भाजपा को उस फजीहत की चिंता नहीं है भाजपा तो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेसका दमन करना चाहती है अपने लोकतंत्र विरोधी सोच का परिचय तो भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देकर प्रदर्शन कर ही दिया है।

 

शैलेश नितिन त्रिवेदी

अध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम

पूर्व संचार विभाग अध्यक्ष

whatsapp group
Related news