Updates
  1. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त
  2. शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोडका चौरा जशपुर में निर्मित स्ट्रांग रूम किया गया सील,स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात,4 जून को होगी मतगणना
  3. राजा रणविजय सिंह जुदेव लोकसभा समन्वयक रायगढ़ ने ऐतिहासिक मतदान के लिए मतदाताओं सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार,कहा केंद्र में पुनः बन रही मोदी की सरकार
  4. लोकसभा चुनाव के दौरान जशपुर जिले में 76.83 प्रतिशत हुआ मतदान : जिले में लोकसभा मतदान हुआ ऐतिहासिक, चुनावों में अब तक का सबसे ज्यादा रहा मतदान प्रतिशत
  5. रतलाम/भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न,लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है - कैबिनेट मंत्री काश्यप
slider
slider

प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कोचियों में हड़कंप,,, 1600 क्विंटल धान और 2000 नग बारदाना जब्त धान के अवैध परिवहन में पकड़ाई पिकअप, थाने को किया गया सुपुर्द |विस्तार से जानने के लिये पढ़ें आज का दिन ।

news-details

जशपुर :- कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में धान का अवैध कारोबार करने वालों एवं कोचियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। बीते 3 दिनों में जिले के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे धरपकड़ के सघन अभियान का यह नतीजा रहा है कि अभी तक धान की हेराफेरी करने वालों को कोचिंयों एवं व्यापारियों के यहां से लगभग 1648 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर जप्त किया गया है। फरसाबहार के सीमावर्ती ग्राम कोनपारा के कोचिया धर्मेंद्र पटेल के यहां से 1500 क्विंटल धान और 2000 नग नया बारदाना पकड़ में आया है। यह बारदाना बीज विकास निगम का है। 

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीसागर ने बताया कि आज शाम  बागबाहर में धान का अवैध परिवहन करते हुए पिकअप पकड़ाई है। जिसे थाने में खड़ा कर दिया गया है। इस पिकअप में कहां से और किसका धान लाया जा रहा था। इसकी जांच चल रही है। कलेक्टर ने बताया कि धान के अवैध कारोबारियों और कोचियों के धर-पकड़ का यह अभियान  निरंतर जारी रहेगा। 

         कलेक्टर ने कोनपारा में धर्मेंद्र पटेल के यहां से जब्त 2000 नग बारदाना के मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र पटेल के यहां बीज निगम का 2000 बारदाना कैसे और क्यों पहुंचा। इस मामले की जांच की जा रही है। बीज निगम प्रक्रिया केंद्र के प्रभारी से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र पटेल के  खलिहान की भी अधिकारी ने जांच की है। वहां धान की मिजाई के प्रमाण  नही मिले है।वहाँ बहुत ही कम मात्रा में पैरा पाया गया। इससे यह स्पष्ट है कि उसके द्वारा उक्त धान को बाहर से ही अवैध रूप से क्रय कर भंडारित किया गया था। जिसका उद्देश्य धान खरीदी केंद्र में अवैध रूप से समर्थन मूल्य पर विक्रय का लाभार्जन है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध रूप से धान बेचने वाले कोचियों और कारोबारियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

whatsapp group
Related news