Updates
  1. चिरमिरी के गोदरीपारा में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कथा सुनने दूर दूर से पहुंचेंभक्त -
  2. कलेक्टर के निर्देश पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,जागरूकता अभियान में दिखा अनोखा पहल,दर्जन भर ट्रैक्टर में सवार हो ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  3. जोगी कांग्रेस के स्‍व‍कथित नेता हैप्‍पी भाटिया के खिलाफ महिला उत्‍पीड्न का मामला, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस सख्‍त, अपराध दर्ज , जांच में जुटी
  4. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  5. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
slider
slider

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

एरियर्स की द्वितीय किश्त के भुगतान की घोषणा पर आभार जताया 

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान फेडरेशन द्वारा राज्य में दीवाली पर्व के पहले शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त के भुगतान की घोषणा पर मुख्यमंत्री  बघेल और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री  बघेल ने फेडरेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनका सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार द्वारा इनके सहयोग और कर्तव्यनिष्ठता से कार्यों को सही ढंग से अंजाम तक पहुंचाया जाता है। इससे प्रदेश के विकास को सही दिशा और गति मिलती है। मुख्यमंत्री  बघेल ने फेडरेशन की विभिन्न मांगों पर मुख्य सचिव से परीक्षण उपरांत उचित कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक  कमल वर्मा,  राकेश साहू,  विजय झा,  आर.के. रिछारिया,  राजेश चटर्जी,  ओंकार सिंह,  लक्ष्मण भारती,  संजय सिंह,  अजय तिवारी,  डी.पी. टावरी,  युगल वर्मा,  गुलाब यादव,  देवलाल भारती,  राजीव वर्मा,  यशवंत वर्मा,  सत्येन्द्र देवांगन,  अनिल मालेकर,  संतोष वर्मा,  रमेश ठाकुर,  नीरज प्रताप सिंह,  प्रदीप वर्मा,  जगदीश गोस्वामी,  अशोक पाटिल सहित फेडरेशन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

 

whatsapp group
Related news