नक्सलवाद का इस तारीख तक अंत तय! सीएम साय ने बताई डेडलाइन, धान खरीदी को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सीएम विष्णु देव साय का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। सीएम का यह बयान काफी तूल पकड़ रहा है। क्योंकि सीएम के दोनों बयान छत्तीसगढ़ के दो बड़े मुद्दे हैं। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में रायगढ़ में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाए और राज्य के विकास की राह में कोई बाधा न रहे। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र पिछले चार दशकों से विकास से अछूता रहा है और अब इसे तेजी से विकास की ओर अग्रसर करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रही है और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
Aaj ka din