मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य जारी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल,
मनेन्द्रगढ़। लंबे समय से चल रही मांग के बाद मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर यह परियोजना अब जमीन पर उतर चुकी है।
हसदेव-कोयलांचल क्षेत्र के मरीजों को अब तक गंभीर इलाज के लिए बिलासपुर या नागपुर रेफर किया जाता था। नए मेडिकल कॉलेज से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
प्रमुख बिंदु:
मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चिन्हांकन पूर्ण।
शासन स्तर पर बजट स्वीकृत।
अस्पताल विस्तार और मास्टर प्लान तैयार।
एनएमसी मानकों के अनुसार आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में जटिल बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव होगा। साथ ही मेडिकल शिक्षा, रोजगार और शहर के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना मनेन्द्रगढ़ को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।
Aaj ka din 












