आपसी विवाद से नाराज आरोपी ने नाबालिग को टाटा सूमो से ठोकर मार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद से नाराज आरोपी ने नाबालिग को टाटा सूमो से ठोकर मार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बैकुंठपुर । कोरिया जिले के पटना में आपसी विवाद से नाराज एक आरोपी ने नाबालिग को टाटा सूमो से ठोकर मार कर हत्या कर दिया । आरोपी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

        मामले की जानकारी देते हुए पटना पुलिस ने बताया कि बीते 4 जनवरी को मृतक रितेश कुमार सिंह अपने दोस्तों विद्या चंद साहू, प्रितपाल विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा एवं अन्य के साथ टाटा सुमो गोल्ड से झुमका डेम पिकनिक मनाने गए थे । झुमका डेम में चिकन मटन खाए और शराब पिए ।

     शाम को घर जाने के दौरान आरोपी विद्या चंद्र साहू पटना अंग्रेजी शराब दुकान वाहन को ले गया । वहां आरोपी के मोबाइल फोन से उसके पिता के द्वारा फोन करने से मृतक के द्वारा पटना पहुंचे हैं कहने पर आरोपी विद्या चंद्र साहू आवेश एवं उत्तेजित होकर रितेश कुमार के साथ गाली गलौज व झगड़ा विवाद करने लगा कि तुम मेरे पिता को क्यों बताए अभी शराब पीते खाते लेट लगेगा ।

      इस बात से नाराज होकर मृतक रितेश सिंह पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने घर जा रहा था । जैसे ही वह रनई के पास पहुंचा तभी आरोपी उसे पैदल जाते देखकर उसके दोस्तों के द्वारा मना करने के बावजूद हत्या करने के नियत से टाटा सुमो गोल्ड वाहन से रोड के बाए तरफ दबाकर मृतक रितेश सिंह को ठोकर मारकर हत्या कर दिया और भाग गया । अन्य दोस्तों के द्वारा मृतक को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए थे जहां डॉक्टर मृत्यु घोषित कर दिया गया ।   

      सूचक के रिपोर्ट पर थाना पटना में मर्ग क्रमांक 2/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच पंचनामा कारवाही किया गया।

      प्रकरण की गम्भीर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के द्वारा शीघ्र प्रत्येक बिन्दु वार जाँच कर साक्ष्य एकत्रित करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू को निर्देशित किया गया।

     प्रत्यक्ष दर्शी गवाह, घटना स्थल के अवलोकन, पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध का गठित होना पाए जाने पर थाना पटना में 12 जनवरी 2026 को अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना दौरान उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी विद्या चंद्र साहू उर्फ़ विनय साहू उम्र 18 वर्ष 7 माह निवासी तेजपुर स्कूल पारा थाना रामानुज नगर सूरजपुर को 17 जनवरी 26 को गिरफ्तार करने की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया ।