चिरमिरी पुलिस ने डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को किया साइबर अपराधों से जागरूक,

चिरमिरी पुलिस ने डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को किया साइबर अपराधों से जागरूक,

चिरमिरी । 21 नवंबर को थाना चिरमिरी द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल में स्कूल के बच्चो तथा टीचर को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
     

अभियान के दौरान लगभग 200 बच्चो की उपस्थिति रही, जिन्हें ऑनलाइन ठगी, फेक लिंक, ओटीपी शेयरिंग, केवाईसी अपडेट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं निवेश संबंधी ठगी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही साथ ट्रैफिक रूल्स, नाबालिक बच्चो से बाइक नहीं चलाने की सलाह दिया गया । राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।
     

यह कार्यक्रम साइबर जागरूकता अभियान के तहत आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं सजग करने हेतु थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा संचालित किया गया।