25 तारीख को कांसाबेल भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सुनेंगे 'मन की बात', सुनील गुप्ता के नेतृत्व में तैयारियों ने पकड़ा जोर
कांसाबेल। आगामी 25 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय कांसाबेल पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज श्री सुनील गुप्ता ने भाजपा मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों की टीम भी साथ मौजूद रही। टीम ने कार्यालय परिसर और सभा स्थल की सुरक्षा बारीकियों को परखा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और गरिमा के अनुरूप पूरे कार्यालय की घेराबंदी और प्रवेश व्यवस्था की योजना तैयार की गई है।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार जी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री नारायण दास जी, श्री केशव पांडे जी, श्री पवन यादव जी, श्री अरविंद स्वर्णकार जी, श्री अंशु जैन जी, श्री आकाश पारीक जी और श्री आलोक सारथी जी शामिल थे।
निरीक्षण के समय अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सुनील गुप्ता जी ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि 25 तारीख को होने वाले इस भव्य आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।













