भाजपा की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता आयोजित,कांग्रेस के घोषणापत्र पर किया हमला,वहीं भाजपा के प्रत्येक जीता हुआ प्रत्याशी को बताया मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि

भाजपा की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता आयोजित,कांग्रेस के घोषणापत्र पर किया हमला,वहीं भाजपा के प्रत्येक जीता हुआ प्रत्याशी को बताया मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र "अटल विश्वास पत्र" जारी हुआ जिसके संबंध में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित किया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुवे कृष्ण कुमार राय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा नगरपालिका जशपुर सहित पत्थलगांव,कुनकुरी और कोतबा में भाजपा की नगर सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार राय ने भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि जशपुर के विकास गति बढ़ाने हेतु नगरीय निकाय चुनाव हो रहा है,20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी जीत कर सामने आयेगा तो वह अपने अपने वार्ड से मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बनकर कार्य करेगा।विधायकों के प्रयास से सड़कों के क्षेत्र में विशेष कार्य हो रहा है,विष्णु सरकार जशपुर जिला के विकास में पूरा योगदान दे रहे है।जशपुर की जनता से आग्रह है कि विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दें।

श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिला ने विकास कार्यों के लिए प्रोजेक्ट बना कर तैयार किया गया है,डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दिनों दिन तेज हो चुका है।जशपुर की नागरिक विकास की गति बढ़ाने खुलकर सामने आएं और भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर प्रत्याशियों को जीत दिलाएं,सभी जीता हुआ प्रत्याशी मुख्यमंत्री का सीधा प्रतिनिधि रहेगा।जो विकास कार्य में चार चांद लगाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।कांग्रेस के पूर्व घोषणा पत्र पर हमला करते हुए वायदाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि उन्होंने घोषणा पत्र के अनुरूप कोई भी कार्य नहीं किया है।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने पत्रकारवार्ता में अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का विधानसभा चुनाव के बाद 13 माह बीत चुका है,13 माह के दौरान राज्य में भाजपा की विष्णु देव साय सरकार ने तेजी से विकास कार्यों में गति देते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र में अनेकों कार्यों को स्वीकृति दिया है।जबकि कांग्रेस की पूर्व भूपेश सरकार नारवा गुरुवा बाड़ी में उलझ कर विकास कार्यों में अवरुद्ध उत्पन्न किया है।राज्य में विकास का जो पहिया भूपेश बघेल की सरकार में रुका था उन सभी विकास कार्यों को विष्णु सरकार ने तेज गति से पूरा करने का कार्य किया है। नगरपालिका जशपुर के लिए 51 करोड़ रूपये का स्वीकृति विष्णु सरकार ने इस एक वर्ष के कार्यकाल में दिया है,वहीं बगीचा नगरपंचायत में भी करोड़ों की स्वीकृति विष्णु सरकार ने उनके अनुशंसा पर स्वीकृति प्रदान किया है।राज्य में महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लघु व कुटीर उद्योग स्थापना के क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया है।जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है।जशपुर के सुबह वार्डों में सीसीरोड,नाले,सड़क सौंदर्यीकरण सहित बिजली पानी सफाई के क्षेत्र में विशेष कार्य किया जा रहा है,जिसका सफल परिणाम और रुझान आना शुरू हो गया है।लोगों के लिए सपना से कम नहीं नालंदा परिसर का कल्पना भी विष्णु सरकार में पूरा हो रहा है।ऑडिटोरियम,सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड की स्थापना,सभी वार्डों में डामरीकृत सड़क निर्माण,स्वस्थ पेय जल की स्थापना,जल जीवन मिशन के कार्य में तेजी सहित शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रोत्साहन योजना का लाभ आमजनों को दिलाया जाना सुनिश्चित किया गया है।मोदी की गारंटी को पूरा करने विष्णु सरकार पूरी सूझबूझ से घोषणा पत्र तैयार कर इसे 6 माह के भीतर पूरा करा धरातल पर कार्य दिखाया जायेगा।1600 करोड़ रूपये पीएम जनमन का कार्य प्रारंभ है,जिसमें सड़कों का जाल बिछाया जाएगा,70 करोड़ रूपये की लागत से जल जीवन मिशन में नगरपालिका क्षेत्र के किए कार्य होगा जिससे जल स्तर सुधारने सहित जल सुविधा प्रदाय करने का कार्य होगा।

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सड़क के क्षेत्र में बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल में सड़कों की स्थिति बेहतर किया जा रहा है,रायगढ़ आवागमन हेतु सड़कों का सुधार और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भारत माला प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करते हुए इस कार्य में तेजी लाया जायेगा। श्री राठिया ने कहा कि चना और गुण वितरण का कार्य प्रभावित हुआ है,कांग्रेस शासन काल में यह योजना बंद हुआ था,आचार संहिता के पश्चात इसको पुनः शुरु किया जाएगा।रेलवे लाइन की सुविधा के लिए जनता को चार साल इंतजार करना पड़ेगा,उक्त कार्य हेतु सर्वे परीक्षण की प्रथम राशि भी जारी कर दी गई है।जल्द ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर विष्णु सरकार तत्पर है,यहां के विधायक सांसद सहित अन्य अभी जनप्रतिनिधि विकास कार्य और उसके गुणवत्ता के लिए ध्यान देकर कार्य में जुटे हुए है।किसी भी कीमत पर गुणवत्ता में समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश नंदे ने कहा कि भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसे राज्य की विष्णु सरकार अवश्य ही पूरा करेगी।यह घोषणा पत्र जनहित और आम जनता के लिए रामबाण साबित होगा।