भाजपा जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान,अधिकृत प्रत्याशी के अलावा चुनाव लड़ रहे भाजपा कार्यकर्ता बागी नहीं,उनके भविष्य का फैसला प्रदेश के हाथों में,भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन कर सभी अधिकृत डीडीसी प्रत्याशियों का कराया नामांकन

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिकृत सभी डीडीसी प्रत्याशियों का विधिवत पूजा अर्चना कर नामांकन दाखिल कराया,इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने रणजीता स्टेडियम के समीप स्व.दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में पहुंच उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया,शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुवे।मीडिया को दिये गये बयान ने भाजपा जिलाध्यक्ष ने बड़ा बयान भी दिया जिसमें उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह से नहीं लड़ा जा रहा है इस कारण कोई भाजपा कार्यकर्ता जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है वह बागी प्रत्याशी नहीं कहलायेगा।
ज्ञात हो कि सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,विधायक श्रीमती गोमती साय,विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,जिलाध्यक्ष भरत सिंह,महामंत्री मुकेश शर्मा,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंहा के नेतृत्व में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया।उक्त शक्ति प्रदर्शन में अधिकृत डीडीसी प्रत्याशियों के द्वारा राजपुरोहितों की उपस्थिति में श्री बालाजी भगवान और मां काली की विधिवत पूजा अर्चना की,जिसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल जिला पंचायत पहुंचे।यहां भाजपा के 14 में से 13 डीडीसी अधिकृत प्रत्याशियों ने प्रस्तावकों के साथ नियमानुसार नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया को संविधित करते हुवे जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि आज यहां अभी अधिकृत सभी 13 डीडीसी प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल कराया गया है।वहीं क्षेत्र क्रमांक 07 में भाजपा प्रत्याशियों को मुक्त रखा गया है वह भी अपने स्तर से नामांकन दाखिल कर रहे है।जिलाध्यक्ष सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी नामांकन दाखिल कर रहे है वह बागी प्रत्याशी नहीं कहलाएंगे,क्योंकि चुनाव पार्टी के चिन्ह से लड़ा नहीं जा रहा है।ऐसे सभी पार्टी से अनाधिकृत प्रत्याशियों का सूची प्रदेश कार्यालय भेजा जायेगा जहां से मिलने वाले दिशा निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी।इस वक्त जो स्थिति नजर आ रहा है सभी 14 के 14 डीडीसी क्षेत्र में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,यहां सभी कार्यकर्ताओं को उसके कार्यक्षमता के अनुसार उचित स्थान और तवज्जु मिलता है।जिला पंचायत सदस्य चुनाव हेतु प्रत्याशियों का चयन कर नामांकन दाखिल आज किया जा चुका है।सभी प्रत्याशी चुनाव में जीत के लिए कार्य करेंगे और सभी 14 डीडीसी सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित रहेगी।श्रीमती भगत ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हेतु नगरपालिका जशपुर में युवा चेहरा पर विश्वास जताया गया है,जो एक अच्छा संदेश जा रहा है।युवाओं पर भरोसा जताने का परिणाम भी सुखद ही नजर आयेगा,यहां भाजपा की जीत सुनिश्चित है,वहीं अन्य नगरपंचायतों में भी भाजपा प्रत्याशी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। गत एक वर्ष के दौरान राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों के कारणभाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना हुआ है,जिले के अभी नगरपंचायत और नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा का परचम अवश्य ही लहरायेगा।
पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भाजपा पूरे गंभीरता और रणनीति के साथ चुनाव लड़ रही है।भाजपा बूथ स्तर से कार्य करने वाले कैडर पार्टी है,जहां कार्यकताओं के द्वारा प्रदेश और जिला से मिले निर्देशों का पालन कर सिर्फ और सिर्फ जीत के लिए कार्य किया जाता है।चुनाव के दौरान भाजपा विष्णु सुशासन और विष्णु सरकार के एक साल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर जनता तक पहुंचेगी,साथ ही समस्त योजनाओं को जनता से बात उन्हें भाजपा प्रत्याशी के पक्ष ने जागरूक किया जायेगा।