बगीचा जनपद पंचायत में अजेय योद्धा साबित हुए अरविंद गुप्ता,अपराजेय जीत के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने अरविंद संकल्पित,कहा जनता ने चुनाव जीताया है और जनता की ही रहेगी जनपद सरकार
बगीचा : 4 बार के पंच रहे भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने पहली बार बीडीसी चुनाव में अपना किस्मत आजमाया और सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते गए।जनता ने इन्हें पंच के बाद बीडीसी बना जनपद अध्यक्ष के कुर्सी में काबिज भी करता है,जिसके बाद अरविंद गुप्ता ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों में तेजी लायेंगे क्योंकि ये जनता की सरकार है।अरविंद गुप्ता ने अपने जीत के बाद सभी जनपद सदस्यों का और क्षेत्र की जनता सहित सभी समर्थकों और शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वास्त किया है कि निस्वार्थ भाव से जनपद पंचायत बगीचा के समस्त क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु वह कार्य करेंगे।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार और जनाधार नेता अरविंद गुप्ता ने जनपद पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष पद के अपनी दावेदारी पहले ही मजबूत कर लिया था, 4 बार निर्विरोध पंच बन जनता की सेवा करने का प्रतिसाद अरविंद को इस प्रकार मिला कि जनता ने ही उन्हें बीडीसी चुनाव में मैदान में उतारा और भारी जनादेश दे आशीर्वाद अरविंद को जीत के रूप में दिया।इतना ही नहीं इनका सफर यहां खत्म नहीं हुआ जनता ने इन्हें जनपद उपाध्यक्ष पद की कुर्सी में बैठाने का निर्णय लिया और चुनाव जीत सामने आये सभी बीडीसी से संपर्क साधना शुरू किया।जनता के आशीर्वाद से अरविंद के पक्ष में जनपद सदस्यों का झुकाव होता दिखाई दिया जिस पर अपने कुशल व्यवहार और राजनीतिक दांवपेंच में माहिर अरविंद ने सभी जनपद सदस्यों से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया और विश्वास दिलाया कि उसके उपाध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के विकास सहित सभी जनपद सदस्यों के लिए सकारात्मक कार्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी।परिणाम स्वरूप जब चुनाव हुआ तो अरविंद के पक्ष में 25 के मुकाबले 12 मत पड़े और अरविंद 1 वोट से चुनाव जीत जनपद उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हुवे। उपाध्यक्ष बनने का सफर इतना आसान नहीं था क्योंकि इस चुनाव में उनके साथ भाजपा के ही भारत गुप्ता मैदान में थे जिनके पास पर्याप्त जनपद सदस्यों का साथ था लेकिन सही समय पर अरविंद ने राजनीतिक दांवपेंच खेला और भारत गुप्ता खेमे से तीन सदस्यों का मत अपने पक्ष में डलवा जीत का ताज पहना।

विदित हो कि भाजपा से ही अरविंद गुप्ता और भाजपा से ही भारत गुप्ता दोनों ने चुनाव में नामांकन डाल सभी को चौंका दिया वही संघीय पृष्ठभूमि से तालुक रखने वाले राकेश गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल किया।जिसके बाद चुनाव में 12 बीडीसी का मत अरविंद को मिला,जबकि भारत गुप्ता के पक्ष में 11 मत और राकेश गुप्ता को 2 मत प्राप्त हुए। चुनाव और नामांकन से पूर्व भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद की ताल ठोकते हुवे कांग्रेस के अंदरूनी रणनीति से भाजपा पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम सिंह को अवगत कराया जिसके बाद मौके की नजाकत को समझ पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम सिंह ने गोपनीय रूप से सारी जानकारी एकत्रित किया,जिसमें भाजपा और कांग्रेस से नाराज सभी बीडीसी की रणनीति किसी भी तरह के जोड़तोड़ की संभावना को समाप्त करने भाजपा से दो दावेदारों को मैदान में गोपनीयता के साथ उतरने निर्णय लिया। जिसमें भारत गुप्ता और अरविंद गुप्ता दोनों ने उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया इस चुनाव में अरविंद गुप्ता विजयी होकर सामने आए जिनका फूल माला से भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। चुनाव जीतने के बाद अरविंद गुप्ता ने सभी समर्थकों,शुभचिंतकों,जनपद सदस्यों सहित क्षेत्र की सभी जनता को आभार व्यक्त करते हुवे जीत का श्रेय उन्हें दिया है।
prashantsahay713@gmail.com 












