कोर्ट परिसर एवं बैंको में हुए कॉपर वायर चोरी पर बड़ा खुलासा, कॉपर वायर चोरी के 04 मामलों के 02 आरोपी एवं 02 चोरी के सामान क्रय करने वाले कबाड़ी को कोरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार,

कोर्ट परिसर एवं बैंको में हुए कॉपर वायर चोरी पर बड़ा खुलासा, कॉपर वायर चोरी के 04 मामलों के 02 आरोपी एवं 02 चोरी के सामान क्रय करने वाले कबाड़ी को कोरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार,

कोरिया पुलिस की तत्परता से आपचारी बालक सहित सभी आरोपी हुए गिरफ्तार,

थाना सोनहत में मोटर सायकल चोर एवं चोरी के 06 नग मोटर सायकल भी बरामद,

बैकुंठपुर । पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती सुरेशा चौबे के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश कुमार साहू के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर थाना चरचा एवं सायबर सेल बैकुण्ठपरु का एक टीम गठन किया गया। जिसके द्वारा कॉपर वायर चोरी के मामले का खुलासा किया गया ।

     ज्ञात हो कि 28 मई 2026 से 05 जून 2026 के मध्य जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर, साकेत सदन चरचा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के कार्यालय बैकुण्ठपुर और यूनियन बैंक इण्डिया शाखा बैकुण्ठपुर में लगे कुल 18 नग ए.सी (AIR CONDITION) मे लगे कॉपर पाईप कीमती लगभग 92,000 रूपये का अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए जाने पर घटना के रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध कमांक 90/26, 91/26 तथा सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर में अपराध कमांक 178/26 तथा 179/26 धारा 303(2) पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया।

     घटना के बाद से जिले के सभी थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगो की दिन-रात चेकिंग एवं सायबर की टीम द्वारा अपने सायबर तकनिकी के माध्यम से लगातार पतासाजी की जा रही थी कि 05 जून 2026 के रात्रि मे गस्त पार्टी के द्वारा संदिग्ध रूप से देवेन्द्र कुमार रजक उर्फ दीपू निवासी ओडगी डकईपारा बैकुण्ठपुर घुमते देखा गया था जिसे 06 जून 2026 को थाना तलब कर घटना के सम्बंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर तथा साकेत सदन चरचा से ए.सी. के कॉपर पाईप को चोरी करना कबूल किया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के कार्यालय बैकुण्ठपुर तथा युनियम बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैकुण्ठपुर में हुए कॉपर वायर की चोरी अकेला करना कबूल किया । इस तरह 04 चोरी के प्रकरणों के कुल 18 नग ए.सी. का कॉपर पाईप कीमती लगभग 92.000 रूपये की चोरी के घटना का खुलासा हुआ है ।

    प्रकरण के विवेचना के दौरान प्रकरण में चोरी गये कॉपर पाईप के खरीददार पटना निवासी नासिर खान और जय सिंह से चोरी गये कॉपर वायर की जप्ती कार्यवाही की गई। साथ ही चेर के कॉपर पाईप खरीददार मो. गफ्फार से भी एक नग ए.सी. का कॉपर पाईप जप्त किया गया है । 

    प्रकरण अपचारी बालक सहित चोरी के घटना को अंजाम देने एवं खरीदने वाले कुल 05 लोगों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण में चोरी गये माल 18 नग ए.सी. में लगे कॉपर पाईप कीमती 92,000 रूपये का शत प्रतिशत जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना है।

    इसी प्रकार थाना सोनहत में मुखबीर की सूचना पर आरोपी बृज कपूर साकिन ग्राम अंगवाही के बताये अनुसार ग्राम केशगवां के जगलों से 06 नग मोटर सायकल बरामद किया गया है।

   प्रकरण के खुलासा एवं आरोपियों को पकडने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजेश तिवारी सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर, थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक आनंद सोनी, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, सायबर सेल प्रभारी / थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक विनोद पासवान, सउनि शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर अनिल पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, ओम प्रकाश राजवाडे, नवीन साहू, बृजेश सिंह, अरविन्द कौल, आर समीर जायसवाल, सजल जायसवाल, अमल कुजुर, दीपक आर्मो, राजेश कुमार, दिनेश उईके, जैनेन्द्र सिंह, मनोज सुरहरे, सैनिक विकास सिह, राजेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।