जशपुर नगरपालिका चुनाव में 53 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत,अध्यक्ष पद के लिये 3 प्रत्याशी मैदान में,नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक,प्रत्येक वार्ड में हुवे नामांकन पश्चात प्रत्याशियों की सूची जानने पढ़ें पूरी खबर

जशपुर नगरपालिका चुनाव में 53 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत,अध्यक्ष पद के लिये 3 प्रत्याशी मैदान में,नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक,प्रत्येक वार्ड में हुवे नामांकन पश्चात प्रत्याशियों की सूची जानने पढ़ें पूरी खबर

जशपुर : नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत नगरपालिका जशपुर में कुल 53 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर चुनावी ताल ठोंका है।अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन दावेदारों ने नामांकन भरा है तो वहीं अन्य सभी 20 वार्डों में भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

ज्ञात हो कि नगरपालिका जशपुर में अध्यक्ष पद की दौड़ में भारतीय जनता पार्टी से अरविंद कुमार भगत,इण्डियन नेशनल कांग्रेस से हीरू राम निकुंज और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राम कुमार भगत ने नामांकन दाखिल किया है।

इस प्रकार वार्ड क्रमांक 01 से पार्षद पद हेतु राकेश कुमार इण्डियन नेशनल कांग्रेस,अनुज कुमार भारतीय जनता पार्टी,प्रदीप खेस्स निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 02 में सत्येन्द्र कुमार पाठक इण्डियन नेशनल कांग्रेस,सुधीर कुमार पाठक भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 03 से कमल कान्त वर्मा निर्दलीय,उर्मिला भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस,राजेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी,हिमांशु वर्मा निर्दलीय,प्रवीण कुमार गुप्ता निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 04 से शशि बाई भारतीय जनता पार्टी और वर्षा कच्छप इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 05 से गुलाम गौस अंसारी इण्डियन नेशनल कांग्रेस,इम्तियाज अंसारी निर्दलीय,फेजान खान भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 06 से कमला कुमारी मोची निर्दलीय, सविता नायक भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 07 से विनोद प्रधान इण्डियन नेशनल कांग्रेस,सुधीर कुमार भगत भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 08 प्रभा शर्मा भारतीय जनता पार्टी,दीपिका गुप्ता इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 09 से प्यारी कुजूर इण्डियन नेशनल कांग्रेस,रामाशंकर प्रसाद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी,विनय गुप्ता निर्दलीय,सुबोध चौरसिया निर्दलीय,राजेश गुप्ता निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 10 में द्वारिका मिश्रा भारतीय जनता पार्टी और किरण कान्ति सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 11 में शबनम इंडियन नेशनल कांग्रेस और गीता देवी ठाकुर भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 12 में कौशल्य एक्का इण्डियन नेशनल कांग्रेस और कंचन बैरागी,वार्ड क्रमांक 13 में विक्रान्त सिंह भारतीय जनता पार्टी,निर्मल खलखो,सुरज सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस, शंभ्भू कंसेर निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 14 में बिमला बाई इण्डियन नेशनल कांग्रेस और प्रियम्वदा देवी ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 15 में अंजलिना केरकेट्टा इण्डियन नेशनल कांग्रेस,विनोद कुमार निकुंज भारतीय जनता पार्टी,देववरदान कश्यप निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया है।वार्ड क्रमांक 16 में सेलबेस्तर केरकेट्टा इण्डियन नेशनल कांग्रेस, विजेता भगत भारतीय जनता पार्टी,शिवरोशन राम निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 17 से सरिता केरकेट्टा इण्डियन नेशनल कांग्रेस,मुकेश्वर इन्दवार इंदवार भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 18 दिलीप सन्यासी इण्डियन नेशनल कांग्रेस,देवधन नायक भारतीय जनता पार्टी,वार्ड क्रमांक 19 यशप्रताप सिंह जूदेव भारतीय जनता पार्टी और रमा ताम्रकार इण्डियन नेशनल कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 20 अंजिरा टोप्पो इण्डियन नेशनल कांग्रेस,शैलेन्द्री यादव भारतीय जनता पार्टी और भारती सिंह चौहान ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।