शहर में पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर करने के लिए अलग अलग समाज के लोगो के ने चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह का किया सम्मान...
चिरमिरी । चिरमिरी क्षेत्र में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज 359 वीं प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर संर्कातन दौरान चिरमिरी क्षेत्र के अवैध आपराधिक गतिविधि सट्टा, जुआ, कबाड़ पर लगाम लगाते हुये चिरमिरी क्षेत्र में यातायात जागरूकता, सायबर अवेयरनेस में लगातार कार्य किये जाने एवं पुलिस व्यवस्था के लिये चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह का गुरूद्वारा सभा में शाल से सम्मान किया गया । इस दौरान विजय सिंह सिख समाज द्वारा आयोजित लंगर में भी शामिल हुए ।
वही मुस्लिम समाज के द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर मुस्लिम कमेटी के द्वारा थाना क्षेत्र पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने व बेहतर कार्य के लिये चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह का शाल देकर सम्मान किया गया।
इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद स्कुल गोदरीपारा में स्कूली छात्र छात्राओं व शिक्षको को सायबर तथा यातायात जागरूकता दौरान विद्यालय के स्टाफ के द्वारा बेहतर पुलिसिंग के लिये थाना प्रभारी विजय सिंह का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय सिंह ने विद्यालय के छात्र छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढाया ।
Aaj ka din 












