चिरमिरी में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव भक्ति भाव के साथ सम्पन्न,
चिरमिरी। श्री श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, चिरमिरी में आयोजित मंदिर का वार्षिक उत्सव, रामनवमी पर्व एवं गीता पारायण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मंदिर परिसर में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गीता पारायण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य मार्गदर्शक महंत श्री पुरुषोत्तम पुरी जी, अध्यक्ष श्री नारायण नायक, सचिव श्री बाबू राम सहित श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा- अर्चना की गई तथा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सायं आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ मंदिर का वार्षिक उत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडलियों एवं भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार चिरमिरी के श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित यह धार्मिक आयोजन भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है ।
Aaj ka din 












