Updates
  1. झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत कमलपुर में विधायक रायमुनी भगत ने किया जनसंपर्क,भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में माहौल बना किया मतदान करने का अपील
  2. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड में ली 3 जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट,कहा झारखंड से छत्तीसगढ़ का रोटी-बेटी का रिश्ता : जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने यहाँ के संसाधनों को खूब लूटा और झारखंड का दुर्भाग्य कि यहाँ के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में जेल में
  3. सोनवाही जंगल में स्कूटी सवार दो महिलाओं से लूट करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।
  4. जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक..
  5. राजभवन से जारी हुआ आदेश : डॉ अलंग ने लिया उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज, हटाये गये डॉ राम शंकर कुरील
slider
slider

दिल्ली से लौटे 2 भाई निकले कोरोना पॉजिटिव, इधर पेड क्वारेंटाइन से भाग निकले पति-पत्नी, फीर मीली ये सजा

news-details

शमरोज खान सूरजपुर 

Covid-19: दोनों भाइयों को नगर निगम व स्वास्थ्य अमले की निगरानी में पेड क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, वहीं बैकुंठपुर निवासी पति-पत्नी भी थे पेड क्वारेंटाइन में

बैकुंठपुर/चिरमिरी. कोरिया जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (Covid-19) का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में 16 जून को दिल्ली से चिरमिरी लौटे 2 भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकले। दोनों पेड़ क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे थे। उनका सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। वहां से आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए।

इधर बैकुंठपुर के एक पेड क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे पति-पत्नी रिपोर्ट आने से पहले ही भाग निकले। होटल संचालक की सूचना पर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

कोरिया जिले के चिरमिरी के गोदरीपारा वार्ड क्रमांक 31 निवासी 2 भाई दिल्ली में रहते थे। दोनों 16 जून को वहां से लौटे थे। इसकी जानकारी लगने पर निगम व स्वास्थ्य अमले द्वारा हल्दीबाड़ी स्थित पेड क्वारेंटाइन सेंटर हॉटल अलविना में रखा गया था। (Covid-19)

दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। एक दिन पूर्व आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव निकले। इसके बाद दोनों को कोविड (Covid-19) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

इधर बैकुंठपुर के होटल आवास स्थित पेड क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे अमित कुमार व उसकी पत्नी गीतांजलि बिना सूचना दिए 22 जून की दोपहर भाग निकले। दोनों 15 जून से उक्त होटल में क्वारेंटाइन थे। उनका सैंपल 19 जून को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। 

नपा के उपअभियंता शुभेंदु श्रीवास्तव ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। उप अभियंता ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए कलक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखने, बिना परमिशन रूम से निकलने व घूमने से रोकना है।

पति-पत्नी के होटल से भागने की सूचना होटल संचालक एवं सेंटर प्रभारी राजेश कुमार बैगा द्वारा दी गई। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 271 व महामारी अधिनियम 3 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

whatsapp group
Related news