Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता के लिए जिले से कबड्डी में एकमात्र खिलाड़ी रूप सिंह का हुआ चयन, कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह ने दी बधाई

news-details

अफ़सर अली

बैकुंठपुर । जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में स्थित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर के छात्र रूप सिंह ने खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 में चयनित होकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। ग्राम उधनापुर के निवासी छात्र रूप सिंह जिले के एकमात्र कबड्डी खिलाड़ी हैं जिनका चयन खेलो इंडिया खेलो के लिए हुआ है। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता असम राज्य के गुवाहाटी में 09 जनवरी 2020 से आयोजित है।

        इससे पूर्व खिलाड़ी रूप सिंह ने वर्ष 2018-19 में मध्य्प्रदेश राज्य के देवास में आयोजित राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। 2019-20 में कर्नाटक राज्य के मांड्या में आयोजित शालेय राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। व्यायाम शिक्षक उत्तरा कुमार चेलकर के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के द्वारा रूप सिंह लगातार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करता रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने छात्र रूप सिंह को खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई दी है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

whatsapp group
Related news