Updates
  1. अजीबो गरीब दुर्घटना यहाँ थोक मे एक साथ बस,ट्रेलर,ट्रक,407 और स्कार्पियो का हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे चालक
  2. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच जारी हुवा एक के बाद एक लगातार दो नियुक्ति आदेश,आईएएस चंदन कुमार को मिला आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार साथ ही अधिष्ठाता डॉ.यू.एस. पैकरा को मिला संचालक,चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
  3. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  4. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  5. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
slider
slider

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 70 जोड़े बंधे विवाह बंधन में खाद्य मंत्री बघेल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामना दी और उपहार भेंट किए

news-details

बेमेतरा  24  फ़रवरी 2024 /- बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के  संबलपुर के हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े  विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी साथ ही उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से  फ़िज़ूल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के  माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।

    खाद्य मंत्री श्री बघेल  ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना  जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

          ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  श्री बी.डी.पटेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह  योजना में आज 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे । इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती अंजलि मार्कण्डेय, जिला महामंत्री टार्जन साहू मंडल अध्यक्ष परस वर्मा एवं सर्वश्री अजय साहू, मनीष जायसवाल,मनीष चौबे,दिनेश सोनी,जाहिद बैग,सोम ठाकुर,बल्लू राजपूत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न गांवों से आये हुए घारती एवं बाराती के तौर पर शामिल हुए ।

whatsapp group
Related news