Updates
  1. अजीबो गरीब दुर्घटना यहाँ थोक मे एक साथ बस,ट्रेलर,ट्रक,407 और स्कार्पियो का हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे चालक
  2. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच जारी हुवा एक के बाद एक लगातार दो नियुक्ति आदेश,आईएएस चंदन कुमार को मिला आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार साथ ही अधिष्ठाता डॉ.यू.एस. पैकरा को मिला संचालक,चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
  3. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  4. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  5. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
slider
slider

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) करेगी सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय सहित विष्णु मंत्रीमंडल का सम्मान : 10 फरवरी को राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में होगा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

news-details

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उनके मंत्रिमंडल का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 10 फरवरी का तिथि निर्धारित हुआ है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य में इस वक्त भाजपा की सरकार है।विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के द्वारा पूर्ण सहयोग और समर्थन देकर भाजपा के पक्ष में काम किया गया है।सरकार बनने के बाद आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया जाना हम सबके लिए गौरव की बात है,वहीं मंत्रिमंडल में युवा और नए चेहरों को मौका देने से निश्चित ही विकास की राह तेज होगी। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले के निर्देशानुसार 10 फरवरी को भाजपा की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उनके मंत्रियों का सम्मान किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है।उक्त कार्यक्रम के संबंध में अभिषेक वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर विशेष चर्चा की गई,साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुवे अभिषेक वर्मा ने सम्मान समारोह हेतु विष्णुदेव साय सहित उनके मंत्रिमंडल से समय भी मांगा,जिसे मुख्यमंत्री ने सहृदय स्वीकार भी किया है।उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में संपन्न होगा।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के आदिवासी परंपरा व संस्कृति के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

whatsapp group
Related news