चंद्रग्रहण से पहले मुख्यमंत्री साय ने गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु की प्रार्थना

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में चंद्र ग्रहण से पहले गौ माता को रोटी गुड खिलाने की परंपरा निभाई। गाय को गुड़ खिलाने से ग्रहण के अनिष्ट प्रभाव कम होते हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गौ सेवा से उन्हें सच्ची शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।