नशा कर उत्पात मचाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर चिरमिरी पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही

नशा कर उत्पात मचाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर चिरमिरी पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही

चिरमिरी पुलिस द्वारा पेश किए गए कई प्रकरणों में न्यायालय ने लगाया जुर्माना

चिरमिरी । चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन सक्रिय कर थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया गया है। जिसके परिपालन में 07 नवंबर 2025 को सावर्जनिक स्थान गोदरीपारा में शराब के नशे में मदहोश कर उत्पाच मचाने की सूचना पर आरोपी रवि कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी समिति दफाई कोरिया कालरी एवं नागेश्वर प्रसाद सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी चीफ हाउस बरतुंगा चिरमिरी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा 27 नवंबर 25 को उक्त दोनो आरोपियों को 10000-10000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। 

    इसी प्रकार 26 नवंबर 25 को सूचना प्राप्त हुआ कि रमेश कुमार गुप्ता पिता उम्र 42 वर्ष निवासी पुराना स्टेट बैंक के पीछे महुआ दफाई हल्दीबाड़ी का सार्वजनिक स्थान पुराना स्टेट बैंक के पीछे अवैध रुप से नागरिकों को शराब पीने हेतु सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा 28 नवंबर 25 को उक्त दोनो आरोपियों को 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

     इसी प्रकार 24 नवंबर 2025 को चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर यातायात जागरुकता कार्यक्रम संचालित कर हल्दीबाड़ी पर वाहन चेंकिग दौरान पीकप वाहन क्रमांक यु.पी. 70 एच.आई 5045 में वाहन चालक आशीष कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी मकदुनपुर काजी थाना कोकराज उ०प्र० का वाहन में निर्धारित सीमा से अधिक माल लोड़कर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 194 (1) (क), 130 (3) 177 के तहत् इस्तगाशा तैयार कर इस्तागाशा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालक पर 20000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।