गुण्डागर्दी कर आतंक मचाने वाले बदमाश को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,
चिरमिरी । चिरमिरी के डोमनहिल में गुण्डागर्दी कर आतंक मचाने वाले बदमाश को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि चिरमिरी के डोमनहील निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की के द्वारा 24 नवंबर 2025 से लगातार क्षेत्र में घुम- घुम कर आम नागरिको के साथ अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने तथा क्षेत्र में आतंक मचाने का कार्य किया जा रहा था । जिससे प्रार्थी सिद्धार्थ सिंह आंडिल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं0 36 डोमनहील थाना चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 312/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4) बीएनएस. 3 (1) (द), 3(1) (थ) एससी/एसटी एक्ट, प्रार्थी अमित कुमार बेहरा उम्र 33 वर्ष निवासी गोदरीपारा के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 333/25 धारा 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस., प्रार्थी अविनाश मनहर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं0 22 कच्ची दफाई छोटी बाजार चिरमिरी थाना चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 337/25 धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस, 3 (1) (द), 3 (1) (घ) एससी/एसटी एक्ट प्रार्थिया श्रीमती सीमा रवि उम्र 25 वर्ष निवासी हरे कृष्णा दफाई डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 340/25 धारा 324 (1), 331(4), 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस., जोड़ने धारा 3(1) (द), 3(1) (थ) एससी/एसटी एक्ट प्रार्थी शत्रुघन सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी डोमनहील चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 337/25 धारा 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस, 3(1) (द), 3 (1) (थ) एससी/एसटी एक्ट किया गया।
मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये घटना की जानकारी एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह को अवगत कराया जिनके द्वारा घटना में त्वरित कार्यावाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर प्रकरण के आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की उम्र 28 वर्ष निवासी भीम दफाई डोमनहील चिरमिरी को गिरफ्तार 03 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी भीम दफाई डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी का गुण्डा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना चिरमिरी में पूर्व में भी 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश्वर प्रसाद रवि, चित्रभान सिंह, पुरनचंद राजवाड़े, प्रथान आरक्षक. अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, राजेश सिंह, लाल मोरध्वज सिंह, अजय पोया, आरक्षक भगवान सिंह, विनित सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, की सराहनीय भूमिका रही।
Aaj ka din 












