मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बगिया हेलिपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बगिया हेलिपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर, 6 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के बगिया हेलिपैड पहुंचे, जहां उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर सुनील गुप्ता, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पहले से ही मुस्तैद नजर आया।