छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने जारी किए जिला संगठन प्रभारियों की सूची,जशपुर के तीन नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Rishi thawait

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने जारी किए जिला संगठन प्रभारियों की सूची,जशपुर के तीन नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला संगठन प्रभारियों की नवीन नियुक्तियाँ घोषित की गईं। जारी सूची में जशपुर जिले से तीन नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को बिलासपुर ग्रामीण जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।


पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा को बलरामपुर जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को सरगुजा जिले का सह-प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।