Updates
  1. कर्मचारी अधिकारी मोर्चा द्वारा 9 सितंबर को घोषित हड़ताल पर व्यापक समर्थन के लिए वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा,मनीष मिश्रा और विकास राजपूत ने किया दोनों संगठनों से अपील
  2. मुख्यमंत्री साय संग मंत्री ओपी और रामविचार जमकर झूमे कर्मा नृत्य पर,मुख्यमंत्री ने मांदर हाथ में ले नृत्य कर चक्रधर समारोह में लगाया चार चांद
  3. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  4. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  5. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू

शिवा मिश्रा विशेष संवाददाता रायपुर (छ. ग.)

रायपुर-  राज्य के सभी नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और विभाग के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों से फोन पर बात कर गंभीरता से नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान वार्डवार आयोजित शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, नल कलेक्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा नामांतरण व स्वरोजगार के प्रकरणों का निपटारा करने भी कहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर निगम आयुक्तों और संयुक्त संचालकों को वार्डवार आयोजित शिविरों के सतत निरीक्षण और इनके सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व मामलों के निराकरण के साथ ही संपत्ति कर और अन्य करों की वसूली की भी व्यवस्था बनाने को कहा है।

 

10 अगस्त तक चलेगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा

 

प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में आज से शुरू जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इन शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

whatsapp group
Related news