Updates
  1. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
  2. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
  3. कोरिया के तीन सहायक उप निरीक्षकों को मिली उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, कोरिया एसपी ने स्टार लगाकर नवपदस्थ उप निरीक्षकों का बढ़ाया मनोबल
  4. अपने आप को रेत खदान का सल्पायर बताकर प्रार्थी के साथ कुल 04 लाख 50 हजार का धोखाधडी करने वाले आरोपी रेखलाल कुम्भकार निवासी ग्राम रौना को किया गया गिरफ्तार
  5. मुख्यमंत्री साय ने किया रायगढ़ के गढ़ उमरिया में बने शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन : सीएम ने कहा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का होगा नया प्रतिमान स्थापित
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

80 वर्षीय बुजुर्ग रविचरण राम अब आसानी से सुन सकता है, सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र, सीएम साय का जताया आभार...

news-details

 

जशपुरनगर:-  बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करा कर थक चुके परिजन अब आस लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मदद की गुहार लगा रहे हैं, और कार्यालय द्वारा उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कुनकुरी ब्लॉक के गट्टीबुड़ा गांव के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग रविचरण राम पिता स्व. सुपन राम के कानों में समस्या को लेकर पहुंचे थे, वह ठीक से सुन नहीं पाता था। जहां उसने आवेदन देकर श्रवण यंत्र दिलवाने की गुहार लगाई। सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और वहां की पहल पर तत्काल ही रविचरण राम को श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया। रविचरण बहुत खुश है कि अब उसे भी आसानी से सुनाई देगा और वह बिना परेशानी के लोगों से बात कर सकता है। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

whatsapp group
Related news