Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

जशपुर के विजय विहार पैलेस में आयोजित एक पेड़ अपनों के नाम कार्यक्रम में शामिल हुई श्रीमती कौशल्या साय : जशपुर राजघराने की छोटी बहु श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कराया कार्यक्रम का आयोजन,कृष्ण कुमार राय और पवन साय ने भी साथ में किया पौधारोपण

news-details

जशपुर : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जशपुर के विजय विहार पैलेस में आयोजित एक पेड़ अपनों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव,स्व.बाला साहब देशपांडे सहित अन्य कई लोगों के नाम पौधारोपण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,पवन साय,कृष्ण कुमार राय शामिल हुवे।

ज्ञात हो कि गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर विजय विहार पैलेस जशपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जशपुर राजघराने की छोटी बहु श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पौधारोपण से पूर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना किया गया।तत्पश्चात स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव,स्व.बालासाहब देशपांडे,स्व.जगदेव राम उरांव,स्व.जगदीश राय,स्व.शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव,स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव,स्व.अशित वरण सिंह बुंदेला,स्व.रामचंद्र मिश्र (पौराणिक महाराज), स्व.प्रवेश गुप्ता के स्मृति में पौधारोपण किया गया।

इस दौरान कौशल्या साय ने संयोगिता सिंह जूदेव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर जशपुर सहित पूरे देश में इन दिनों मां के नाम एक पौधा रोपने का अभियान चल रहा है। इसमें बड़ों से लेकर बच्चे तक उत्साहपूर्वक भाग ले रहें हैं। ऐसे में एक पौधा अपनों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हरियर जशपुर,सुंदर जशपुर के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कुमार दिलीप सिंह जूदेव और युद्ववीर सिंह जूदेव व इनके साथ जुड़े उनके पारिवारिक सदस्य,मित्र और सहयोगियों के नाम पर पौधा रोपण किया गया है। संयोगिता सिंह ने कहा कि अपने के नाम को भविष्य के लिय संजोये रखने के लिए पौधा रोपण करने से अच्छा कोई साधन नहीं हो सकता है। आज रोपे जा रहे पौधे,कल पेड़ बनेगें और जब भी इन्हें देखगें,हमारे अपने इन पेड़ों में दिखाई देगें।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,ओमप्रकाश सिन्हा,सत्येंद्र सिंह,सतीश जायसवाल,श्रीमती शांति भगत,श्रीमती शारदा प्रधान,रूपेश सोनी,संजय सिंह,विष्णु सोनी,सुनील अग्रवाल,छोटू गुप्ता,विपिन सिंह,अशोक थापा, मो.फैजान सरवर खान सहित अन्य भाजपा नेतागण और शहरवासी शामिल हुवे।

whatsapp group
Related news