Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

महिला चार बच्‍चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, चारों बच्चों की मौत, म‍हिला गंभीर : पति करता था आए दिन प्रताड़ित

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज मंदसौर,14 जुलाई मंदसौर जिले के गरोठ स्थित पि‍पलखेड़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में चार बच्‍चों की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 6 बजे हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके के पि‍पलखेड़ी गांव में हुई। लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी 2 बालिकाओं और 2 बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि शनिवार रात पति ने जब महिला से मारपीट को तो महिला अपने बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई।

जैसे ही महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं निकाल पाए। पता चला है कि तीन लड़‍कियों और एक लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए गरोठ के अस्‍पताल भेजा गया है। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला का नाम सुगनबाई उम्र 40 वर्ष पति रोडू सिंग बंजारा निवासी सुगनखेड़ा है। बच्‍चों के नाम बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्‍का 7 वर्ष, मुस्‍कान 4 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष पता चले हैं।

गरोठ ASP हेमलता कुरील के मुताबिक, महिला सुगना बाई उम्र 40 साल सुगनखेड़ा गांव की रहने वाली है। महिला का पति रोड सिंह बंजारा महिला को आए दिन प्रताड़ित करता था। रोज काम से लौटकर उसके साथ मारपीट करता था, महिला अपने पति को काफी दिनों से झेल रही थी।

शनिवार रात को भी सुगना के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। इसके बाद पति से बचकर वह रात में ही अपने चारों बच्चों को साथ लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। आंगनवाड़ी में रात बिताने के बाद सुबह करीब 6 बजे बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी।

whatsapp group
Related news