Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

जेल महानिदेशक जीपी सिंह ने सर्किल जेल का किया निरीक्षण,जेल, अस्पताल और नशामुक्ति वार्ड में भर्ती बंदियों के उपचार की जानकारी ली: नवीन जेल हेतु आवंटित भूमि का किया अवलोकन

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज रतलाम 1४ जुलाई 2024/ प्रदेश के जेल महानिदेशक जीपी सिंह दो दिन के प्रवास पर रतलाम पहुंचे। उन्होंने बिबडोद रोड पर ग्राम रामपुरिया में 1500 बंदियों की प्रस्तावित नवीन जेल हेतु आवंटित भूमि का अवलोकन किया। तत्पश्चात्  सर्किल जेल रतलाम  के जेल गार्ड द्वारा सम्मान गार्ड से सलामी ली। मुलाक़ात हेतु आये बंदियों के परिजनों  से पूछताछ की, जेल की विभिन्न शाखाओं की जानकारी लेते हुए रिकार्ड का अवलोकन किया।

जेल, अस्पताल और नशामुक्ति वार्ड में भर्ती बंदियों के उपचार की जानकारी प्राप्त की।  नशे की लत से ग्रस्त बंदियों से उनके नशे की लत लगने के परिवेश की जानकारी प्राप्त की। आर्ट ऑफ़ लिविंग के 3  बैच में समम्लित बंदियों से संस्मरण सुने। बंदियों ने कहा कि यदि पहले यह कोर्स किया होता तो हम जेल में नहीं होते। सजायाफ्ता और हवालाती बंदियों की परेड देखी, उनकी समस्यायें सुनी। पाकशाला में बंदियों  के लिए निर्मित भोजन को देखा। बंदियों के इंनकमिंग, टेलीफोन बूथ भी देखे। 

इस दौरान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेल चिकित्सक डॉ. गौरव आशीष, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। 

जेल महानिदेशक श्री सिंह ने जेल प्रशासन द्वारा की गई समस्त  व्यवस्थाओं की सराहना की तथा ईसीजी मशीन, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम देने को कहा। शीघ्र ही रतलाम सर्किल की समस्त जेलों पर इलेकट्रिक फेंसिंग लगवाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

whatsapp group
Related news